Ticker

6/recent/ticker-posts

संभागीय आयुक्त का शिक्षा बोर्ड में किया गया सम्मान

संभागीय आयुक्त का शिक्षा बोर्ड में किया गया सम्मान

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में गुरूवार को संभागीय आयुक्त व प्रशासक सी.आर. मीणा का विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। बोर्ड प्रशासन एवं कर्मचारी संघ द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में प्रशासक सी.आर. मीणा ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक राजकीय व्यवस्था है। 35 वर्ष की सेवा में उन्होंने नगरपालिका, पंचायत समिति, मण्डी, बोर्ड, निगम इत्यादि महकमों में सेवा दी है। राज्य में लगभग सभी सरकारों में जनहित से जुड़े कार्य किए गए। प्रत्येक व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता एवं सदव्यवहार के साथ कार्य किया गया। इससे लोगों से स्नेह मिला है। प्रशासन के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार से भी काफी स्नेह मिला।

उन्होंने कहा कि बोर्ड में लम्बे समय से डीपीसी की प्रक्रिया अटकी हुई थी उसके समाधान के लिए बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सहायता की आवश्यकता होने पर सदैव तत्पर रहूँगा।

बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने कहा कि प्रशासक मीणा ने कम से कम समय में बोर्ड में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। अन्य विभागों में भी हमेशा भलाई का कार्य किया है। पद पर रहते हुए श्री मीना ने आम जनता के दुख-दर्द को समझकर समाधान किया है। मीणा आरएएस अधिकारी एसोसियन के अध्यक्ष भी रहे है। वहाँ पर सभी आरएएस अधिकारियों का पूर्ण सहयोग किया है। प्रत्येक व्यक्ति की आत्मा को छुआ है।

मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासक मीणा का माला पहनाकर व स्मृति चिह्व देकर स्वागत किया गया। साथ ही मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत एवं महासचिव नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी साफा पहनाकर स्वागत किया गया तथा बोर्ड कर्मचारियों व अधिकारियों की पदोन्नति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।  इस अवसर पर बोर्ड के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ