Ticker

6/recent/ticker-posts

83वां श्री गीता जयंती महोत्सव शुक्रवार से

83वां श्री गीता जयंती महोत्सव शुक्रवार से

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
जीवनदीप कालोनी वैशाली नगर स्थित शीतल गीता मन्दिर में पंडित शीतलदास महाराज एवं पूज्य माता गोपी देवी द्वारा स्थापित गीता जयन्ती का 83 वां महोत्सव व सतगुरु देव पंडित शीतलदास महाराज का 113 वां जन्मोत्सव शुक्रवार से धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। 

पण्डित भीष्म देवजानी ने बताया कि आज शुक्रवार को प्रात 8 बजे श्रीमदभगवगीता पाठ का आरंभ किया जायेगा व शाम को 5 बजे से 6 बजे तक मोहन सागर का भजन कार्यक्रम व 6 बजे से 7 बजे तक रासलीला के बाद पण्डित शीतलदास का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। 

नानक गजवानी ने बताया कि रविवार 24 दिसम्बर को प्रेम प्रकाश मण्डल के मण्डलचार्य स्वामी भगतप्रकाश महाराज के अजमेर आगमन पर दोपहर 3 बजे सत्संग होगा। जिसमे प.भागीरथ, प.धर्मदास,स्वामी अशोक गाफिल, भीष्म, तीरलोकी, रवि, लक्ष्मण, प्रियंका एवं हर्षल देवजानी अपनी सेवाएं देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ