Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरु नानक देव का तीन दिवसीय प्रकाश पर्व शनिवार से

गुरु नानक देव का तीन दिवसीय प्रकाश पर्व शनिवार से

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
शहर के शहीद हेमू कालानी चौराहे के समीप स्थित सिंधी गुरु संगत दरबार में 25 नवंबर से 3 दिवसीय गुरु नानकदेव का प्रकाशपर्व हर्ष, उल्लाह्स और श्रद्धा से मनाया जाएगा। दरबार के भरत आवतानी ने बताया कि ,25 नवंबर शनिवार को सुबह 11 बजे भजन गायक भगत रामभल्ला के सन्निधिय में  गुरु ग्रंथ साहिब अखंड पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, शाम 5 से 8 बहे तक सुखमणि साहब का पाठ व कीर्तन किया जाएगा। 26 नवंबर को सुबह और शाम को भक्ति आयोजन किए जाएंगे।

27 को सुबह  11 बजे भगत राम भल्ला, भावना हीरानंदानी की मौजूदगी  में  गुरु को भोग अर्पित कर शबद कीर्तन होंगे।इसी क्रम में 1:30 बजे सामूहिक अरदास उपरांत लंगर सेवा की जाएगी । 

गुरु नानक देव का तीन दिवसीय प्रकाश पर्व शनिवार से

दरबार के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण खेतानी, गोपी जनवानी, प्रभु ठारवानी, वासुदेव खेतानी, रमेश खेतानी, प्रदीप तोलानी, पूनम मोतयानी, रमेश रामनानी, मदन आईदासानी, दीपक मोहनानी, नरेंद्र बुधवानी, दौलत धनकानी, दरबार सोसाइटी के अध्यक्ष मुरली गंगवानी, सचिव राम तोलानी, महेश खेतानी, लखपत धनकानी, विजय मंगानी, हेमंत जानियानी, दीपक मोरदानी, लक्ष्मण शर्मा, नरेंद्र फितानी, राजू संभवानी, किशोर चंगुलानी, नारायण सोनी, कमलेश लिमानी, भरत पहलवानी, राम गुरनानी, सोनू छुगानी सहित समस्त दरबार सेवादारों द्वारा संचालित आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं। इस अवसर पर गुरुद्वारे में डिजिटल लाइटों द्वारा रोशनी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ