Ticker

6/recent/ticker-posts

पद्मश्री प्रो. राम पंजवानी का 113 वां जन्म दिवस सिंधी एकता दिवस के रूप में मनाया

पद्मश्री प्रो. राम पंजवानी का 113 वां जन्म दिवस सिंधी एकता दिवस के रूप में मनाया

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सिंधु संस्कृति प्रसार संस्था मानसरोवर जयपुर द्वारा पद्मश्री प्रो. राम पंजवानी का 113 जन्म दिवस सिंधी एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने व अपने इतिहास की जानकारी प्रदान करने के लिए लोक गायक घनश्याम भगत द्वारा पद्मश्री प्रो. राम पंजवानी के जीवन व उनके द्वारा समाज व राष्ट्र के लिए किए गए सेवा कार्यों की जानकारी प्रदान करते हुए पारंपरिक वेशभूषा में सिंधी लोक कला भगत की प्रस्तुति दी गयी। संस्था द्वारा उन्हें शॉल, श्रीफल, माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। सिंधु ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संस्थापक गोविंद राम माया के निर्देशन में सभी को दीपावली की बधाइयां दी गयी। सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नरेश मखीजा, गोरधन दास केसवानी को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुकेश तोतलानी, अध्यक्ष श्रीचंद्र दीवान, मुख्य अतिथि ईश्वर कर्मानी, चंदीराम जसवानी व दयाल लखानी रहे। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष गोपाल लालवानी, मुख्य संरक्षक नरेंद्र लखी, कोषाध्यक्ष अशोक मेठवानी, तीरथ दास रायसिंघानी, किशन लाल जतानी, तुलसी संगतानी, डॉ. माला कैलाश, प्रीति अडनानी सभी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव प्रिया ज्ञानानी द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ