अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतुराम साहिब दरबार मे कार्तिक पूर्णिमा का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने बताया कि सुबह सवेरे नितनियम सुखमणी साहिब,आसादिवार, शब्द कीर्तन के बाद स्वामी सत्यनारायण भगवान की महाआरती की गई व 10 बजे तीन दिवसीय अखण्ड पाठ साहिब का भोग, अरदास, आरती के बाद साध संगत के लिए आम भण्डारे किया गया।
नानक गजवानी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा प्रकाश पर्व पर राहुल-हर्षल थावरानी, हरि चंदनानी, रमेश टिलवानी, मनोज झामनानी, किशोर विधानी, प्रकाश जेठरा, राजू दौलतानी, राजेश खटवानी, आंनद, मुकेश ठाकुर, रमेश मेघानी, सोनू व अन्य सेवाधारियों ने अपनी सेवाएं दी।
0 टिप्पणियाँ