Ticker

6/recent/ticker-posts

ज्ञानचंद सारस्वत ने 5 वर्ष में अजमेर उत्तर के विकास की 25 गारंटी दी

ज्ञानचंद सारस्वत ने 5 वर्ष में अजमेर उत्तर के विकास की 25 गारंटी दी

सघन जन सम्पर्क व घोषणा पत्र जारी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञानचंद सारस्वत ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क कर अपना घोषणा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का घोषणा पत्र जारी किया।

ज्ञानचंद सारस्वत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 5 साल में विकास की 25 गांरटीयां देने का वादा किया। सबसे पहले नलो में पानी की नियमित ओर समयबद्ध सप्लाई सुनिष्चित कराने की। केन्द्र व राज्य सरकार से योजनाओं के लिए अधिक से अधिक धन लाने की। बरसाती पानी के उपयोग एवं निकास प्रबंधन व झीलों की सफाई की।  कच्ची व सेवा बस्तियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की। धार्मिक व पर्यटन नगरी के गौरव को पुनः स्थापित करने की। वर्तमान उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं दिलाने के प्रयास की। चिकित्सा सुविधाऐं आम जन तक आसानी से पहुंचाने की। आमजन के लिए समस्या समाधान केन्द्र के स्थापना की। सभी समाजों को समाज हित कार्यों के लिए भूमि आवंटन करने की। स्मार्ट सिटी में हुए कामों में सुधार कर जन उपयोगी बनाने की। सड़कों के रख रखाव और नई सड़कों के निर्माण की। बच्चों के लिए पार्क में सुविधाएँ उपलब्ध कराने की। गांरटी पुनः शैक्षणिक नगरी का दर्जा दिलाने के प्रयास की। युवाओं के लिए रोजगार मेलें लगाने की। कला, कलाकारों व रंगकर्मियों को बढ़ावा देने की। दिहाड़ी मजदूरों को उचित स्थान दिलाने की। बड़े उद्योगों को नगर में लाने के प्रयास की। गो सरंक्षण एवं गौ सेवा केन्द्र बनाने की। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की। अधिक से अधिक वेंडर जोन बनाकर आमजन और वेंडरों को सुविधा देने की।  अप्रवासी भारतीयों को अजमेर के विकास से जोड़ने की। वरिष्ठ नागरिकों के लिए और सुविधा केन्द्र बनाने की। पर्यावरण एवं पक्षी संरक्षण क्षेत्र में नवाचार की। महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की। खेलों को बढ़ावा देने सहित जनकल्याणकारी कामों की गारंटी का वादा घोषणा पत्र में किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ