Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्रीन कान्हा रन का हुआ आयोजन, मतदान के लिए जताई प्रतिबद्धता

ग्रीन कान्हा रन का हुआ आयोजन, मतदान के लिए जताई प्रतिबद्धता

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
पर्यावरण की शुद्धता तथा शरीर, मन एवं आत्मा को प्रकृति से जोड़ने के संदेश देने वाली ग्रीन कान्हा रन का आयोजन रविवार को हार्टफुलनेस  संस्थान द्वारा किया गया। इसमें शामिल प्रतिभागियों ने मतदान के लिए भी अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। 

ग्रीन कान्हा रन के संयोजक नितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि फिट इण्डिया युवा एवं खेल मंत्रालय, वन विभाग तथा श्रीरामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ग्रेन्यूल ग्रीन कान्हा रन का आयोजन सम्पूर्ण विश्व में एक साथ किया गया। इसके अन्तर्गत रविवार को प्रातः अजमेर के बजरंग गढ़ चैराहे से शास्त्राी नगर सामुदायिक भवन के उद्यान तक ग्रीन कान्हा रन आयोजित हुई। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ानी है। प्राणी मात्रा के लिए शुद्ध पर्यावरण की आवश्यकता है। इसके अभाव में पृथ्वी पर जीव संकटग्रस्त है। वर्तमान समय में व्यक्ति प्रकृति से जुड़कर अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित पर्यावरण प्रदान कर सकता है। व्यक्ति को अपने तन, मन एवं आत्मा को प्रकृति के साथ एकाकार करना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा तेलंगाना के चेगुर ग्राम में 700 एकड़ से अधिक स्थान पर कान्हा शान्तिवनम् की स्थापना की गई है। इसमें 8 लाख से अधिक पौधे लगे हुए है। इसी प्रकार के वन देश के विभिन्न स्थानों पर विकसित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में इसकी  शुरूआत हो गई है। स्थानीय स्तर पर भी वन विकसित करने के प्रयास से किए जा रहे है। हरितिमा में जन सहभागीदारी के साथ वृद्धि करने के लिए यह एक प्रयास है। 

हरित अजमेर तथा ग्रीन कान्हा के लगाए नारे


उन्होंने बताया कि ग्रीन कान्हा रन  में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों, साइकिल क्लब द्वारा भाग लिया गया। इस दौरान हरित अजमेर स्वच्छ अजमेर, ग्रीन कान्हा-ग्रीन भारत, पेड़ लगाओं-जीवन बचाओं, पेड़ लगाओं-प्राणवाद पाओं जैसे नारे लगाकर पर्यावरण को बचाने तथा नए वन विकसित करने का संदेश दिया। 

स्थानीय नागरिकों ने किया स्वागत

ग्रीन कान्हा रन का हुआ आयोजन, मतदान के लिए जताई प्रतिबद्धता

उन्होंने बताया कि ग्रीन कान्हारन के शास्त्राीनगर सामुदायिक भवन उद्याान पहुंचने पर स्थानीय नागरिक ने ग्रीन कान्हा रन में शामिल प्रतिभागियों का स्वागत किया। हाल ही इस अभियान से जुड़कर हरितिमा विकसित करने में सहभामिता निभाने का संकल्प लिया। 

वितरित किए पौधे, पौधे का वृक्ष बनाने का लिया संकल्प

ग्रीन कान्हा रन का हुआ आयोजन, मतदान के लिए जताई प्रतिबद्धता

उन्होंने बताया कि शास्त्राी नगर सामुदायिक भवन उद्यान में प्रतिभागियों तथा स्थानीय नागरिकों को पौधे वितरित किए गए। विभिन्न प्रजातियों के फलदार, औषधिय एवं धार्मिक महत्व के पौधों का वितरण किया गया। इन पौधों के गुणो के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इन पौधों को अपने घर एवं आंगन में लगाने से होने वाले लाभों से अवगत कराया गया। श्रीराम योग केन्द्र शास्त्राी नगर द्वारा सूक्ष्म व्यायाम करवाकर स्वस्थ रहे के लिए प्रेरित किया गया। वितरित पौधों का पालन पोषण कर वृक्ष बनाने के लिए समस्त व्यक्तियों ने संकल्प लिया। इस संकल्प को दिल के साथ जोड़ने के लिए हदय के प्रतीक की मानव श्रृंखला बनाई  गई।  

प्रतिभागियों को किया सम्मानित

उन्होंने बताया कि ग्रीन कान्हा रन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मेडल प्रदान का सम्मानित किया गया । साथ ही पूर्व में पंजीकरण करवाने वाले व्यक्तियों को टीशर्ट तथा टोपी दी गई। भाग लेने वाले समस्त व्यक्तियों को ई-प्रमाण पत्रा भी प्रदान किए गए।

बच्चों से लेकर वृद्धों ने लिया भाग

उन्होंने बताया कि इस रन में बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग एवं युवा व्यक्तियों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। आकर्षण के केन्द्र तीन वर्षीय दर्श गहलोत तथा 83 वर्षीय श्रीमती सरोज गर्ग रही। इन्हें भी युवाओं के साथ दौड़ लगाई। साइकिल पर भी प्रतिभागी साथ रहे। सत्य कोचिंग रामगंज, गोकुल कृपा डवलपर्स तथा ग्रीन आर्मी के श्री विजयवर्गीय का भी सहयोग रहा। 

आत्मिक शांति के लिए किया ध्यान

उन्होंने बताया कि शास्त्राी नगर सामुदायिक भवन में प्रतिभागियों ने आत्मिक शांति के लिए  हृदय आधारित हार्टफुलनेस पद्धति से ध्यान किया। हार्टफुलनेस संस्थान के वैश्विक मार्गदर्शन श्री कमलेश पटेल दाजी ने ध्यान में निर्देशन प्रदान किया। दाजी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए वन का अस्तित्व आवश्यक है। प्रकृति के द्वारा प्रणियों में आपसी संतुलन बनाए रखा जाता है। मानव द्वारा उसे असंतुलित करने के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह  आने वाली पीढ़ी के लिए खतरे का संकेत हैं 

मतदान की दिलाई शपथ

सेवानिवृत्त आईएएस के.के.शर्मा ने प्रतिभागियों को विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए श्पथ दिलाई। स्वयं मतदान करने के साथ ही अन्य व्यक्तियों को प्रेरित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आगामी 25 नवम्बर को लोकतन्त्रा का महपर्व सभी नागरिेकों के लिए एक बड़ा अवसर है। इसमें नागरिक अपनी इच्छा के अनुसार सरकार का चुनाव कर राज्य तथा देश की दिशा तय कर सकते हैं। इसके लिए तात्कालिक लालच एवं स्वार्थ के वशीभूत होकर मतदान करने से बचना चाहिए। समाज राज्य और देश की आवश्यकता पर  चिन्तन कर मताधिकार का प्रयोग अपने विवेक से करना चाहिए। जागरूक होकर मतदान करने से लोकतंत्रा परिपक्व होता है। वर्ग, जाति,  क्षेत्रा तथा  भाषा के संकीर्ण दायरे से ऊपर उठकर समावेशी सोच के साथ मतदान किया जाए। मतदाताओं को अपनी नजर में श्रेष्ठ राजनैतिक दल एवं व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए। 

इस अवसर पर अजमेर के जिला प्रभारी गिरीश गुप्ता, केन्द्र प्रभारी शैलेष गौड़, प्रशिक्षक मनीष पारीक, अमिन्दर कौर मैक, अंकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं अभ्यासियों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ