जोधपुर (अजमेर मुस्कान)। अमर शहीद संतकवर राम साहब का 84वां वर्सी महोत्सव 01 नवंबर को संत कंवरराम धर्मशाला प्रताप नगर में रामचंद्र चांदवानी, अशोक मूलचंदानी एवं प्रदीप वरदानी की देखरेख में धूमधाम से मनाया गया।
सर्व प्रथम शहीद की प्रतिमा पर दुग्ध अभिषेक एवं माल्यार्पण किया गया। उसके पश्चात उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा सभी सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन एवं गीत गाकर उनको याद किया गया। आए हुए सभी सदस्यों द्वारा संत कंवर राम साहब के पोस्टर एवं डॉक्टर दिलीप कुमार नाथानी द्वारा लिखित पुस्तक संस्कृत अभिलेख का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भगवान मुलानी, सुशील मंगलानी, सुरेंद्र भिमानी, अजय जोशी, गणेश बिजानी, दिलीप नाथानी, रमेश हिंगोरानी, चेतन दासानी, अशोक मंगलानी, बंसी गोकलानी आदि का सहयोग प्रमुख रहा।
0 टिप्पणियाँ