अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर गांधी स्मृति उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में स्वीप गतिविधियां भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के संभागियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। यहां वीवीपैट मशीन भी प्रदर्शित की गई।
कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त सी.आर.मीना ने उपस्थित व्यक्तियों को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई। सभी ने विधानसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की शपथ ली। वीवीपैट मशीन के जरिए सभी को चुनाव प्रक्रिया समझाई गई।
संभागीय आयुक्त कार्यालय में की सफाई
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सी.आर.मीना, संभागीय आयुक्त द्वारा संभागीय आयुक्त कार्यालय में सम्पूर्ण स्टाफ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। गांधी जी के प्रिय भजन तथा रामधुन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात कार्यालय परिसर व कमरों में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सफाई का कार्य भी किया गया।
0 टिप्पणियाँ