Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्य स्तरीय सिन्धी मातृशक्ति सम्मेलन होगा भीलवाड़ा में

राज्य स्तरीय सिन्धी मातृशक्ति सम्मेलन होगा भीलवाड़ा में

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सिन्धी भाषा के अलग अलग कोर्स से भाषा का ज्ञान हो रहा है और महापुरूषों के जीवन परिचय के साथ त्योहारो की चर्चा के साथ जानकारी हो रही है। ऐसे विचार भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान की ओर से राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद नई दिल्ली के सहयोग से चल रहे सिन्धी सर्टीफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स व एडवासं डिप्लोमा कोर्स की कक्षाओं का सुपरवाईजरों के साथ निरीक्षण करते हुये प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने कहे।

कार्यकर्तािओं के साथ बैठक में हुई चर्चा-

महानगर अजमेर के कार्यकर्ताओं के साथ हासी बाई धर्मशाला में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा)दीपेश सामनाणी व प्रचार मंत्री मूलचंद बसताणी ने सम्बोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष (महिला) श्रीमति शोभा बसंताणी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि फरवरी माह में प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन भीलवाडा में आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्य रूप से गुरयाणी, मुख्याणी व नियाणी सम्मिलित होंगी।

राष्ट्रीय मंत्री महेन्द कुमार तीर्थाणी ने बताया कि दिसम्बर माह में नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें देशभर से सभा के पदाधिकारी, पूज्य सिन्धी पंचायत व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित होगें। सभा की ओर से पारित प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

बैठक की शुरूआत आराध्यदेव झूलेलाल, सिन्ध व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मंच का संचालन महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने किया। स्वागत भाषण जिला मंत्री रमेश वलीरामाणी व आभार अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी ने प्रकट किया। सामूहिक राष्ट्रगान से समापन किया गया।

बैठक में सांस्कृति मंत्री घनश्याम ठारवाणी भगत, सुनीता भागचंदाणी, अजीत पमनाणी, जयकिशन लख्याणी, भगवान साधवाणी, वासदेव मंघाणी, कमलेश शर्मा, किशन केवलाणी, ताराचन्द मोदियाणी, लक्ष्मी माखीजाणी, कुमकुम छतवाणी, भारती धारवाणी, कविता सहित ईकाईयों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नये दिायित्वों की हुई घोषणायें:

प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी की सहमति से अजमेर संभाग प्रभारी मोहन तुलस्यिाणी, प्रदेश मंत्री युवा मनीष गुवालाणी को दायित्व व प्रदेशाध्यक्ष महिला शोभा बसंताणी ने अजमेर महानगर अध्यक्ष का दायित्व श्रीमति रूकमणी वतवाणी की घोषण की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ