Ticker

6/recent/ticker-posts

असुचंड महायात्रा : सिन्धी युवा संघ ने निकाली वाहन यात्रा, यात्रा का हुआ भव्य स्वागत


अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सिन्धी समाज के पूज्य आराध्य देव झुलेलाल भगवान के अर्धवार्षीक असु चंड पर्व के रूप में श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया जाता है। सिंधी समाज में चेटीचंड के बाद असुचंड का पर्व विशेष महत्व रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार अश्वनी महीने में कृष्ण पक्ष की द्वितीय (दूज) मनाया जाता है तथा इसी दिन सिंधी महीने असु की शुरुआत होती है। भगवान श्री झूलेलाल के इस पावन पर्व को देश-विदेश में सिंधी समाज के लोग बड़े धूमधाम से मनाते आ रहे हैं।
सिंधी समाज में चेटीचंड के बाद असुचंड का पर्व विशेष महत्व रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार अश्वनी महीने में कृष्ण पक्ष की द्वितीय (दूज) मनाया जाता है तथा इसी दिन सिंधी महीने असु की शुरुआत होती है। भगवान श्री झूलेलाल के इस पावन पर्व को देश-विदेश में सिंधी समाज के लोग बड़े धूमधाम से मनाते आ रहे हैं।

अजमेर में सिन्धी युवा संघ ने सोमवार शाम को असुचंड महोत्सव के शुभ अवसर पर पूज्य झूलेलाल मंदिर सब्जी मंडी केसरगंज से वाहन यात्रा निकाली। वाहन यात्रा केसरगंज, गोल चक्कर, रावण की बगीची, आशा गंज, मयाणी अस्पताल, सुखड़िया नगर, नानक का बेड़ा, डिग्गी चौक, प्लाजा सिनेमा, क्लॉक टावर, मदार गेट, नला बाजार, दरगाह बाजार, गंज चौराहा, बजरंगगढ़ होते हुए नगीना बाग स्थित जातोई दरबार पर पहुंची, जहां पर दरबार के सेवादार फतनदास व दरबार के सेवादारों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। धानमंडी देहली गेट व्यापार संघ ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ