Ticker

6/recent/ticker-posts

सिन्ध यात्रा 12 दिसम्बर से


सिन्धू ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंघाराम भिरयानी से प्राप्त किया जा सकता है मार्गदर्शन       

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। रायपुर छत्तीसगढ़ के संत शदानी नगर बोरियाकला के पीठाधीश महंत स्वामी डॉ. युधिष्ठिर लाल के नेतृत्व में आगामी दिसम्बर माह की 12 दिसम्बर मंगलवार से शनिवार 23 दिसम्बर तक 12 दिवसीय सिन्ध दर्शन तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जायेगा।

सिन्धू ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंघाराम भिरयानी, समिति के मीडिया प्रभारी एवं पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि सिन्ध वर्तमान पाकिस्तान में मूल पूज्य शदाणी दरबार स्थापित है। भारतीय लोगो के जत्थो के दल का नेतृत्व पीठाधीश महंत स्वामी डॉ. युधिष्ठिर लाल के नेतृत्व में प्रतिवर्ष तीर्थ यात्रियो का दल दिल्ली से अमृतसर के वागा बार्डर होते हुए पाकिस्तान की मूल शदाणी दरबार तीर्थ के दर्शन हेतु जाता है।

वरिष्ठ पत्रकार राजेश लालवानी, रमेश लालवानी, मंघाराम भिरयानी, भागचन्द दौलतानी, लत्ता भैरूमल बच्चानी व सिन्धू ज्योति सेवा समिति के  प्रतिनिधि मंडल को पीठाधीश्वर महंत युधिष्ठिर लाल ने बताया कि यात्रा में हयात पिताफी, साधू बेला, वेद मन्दिर माथेलो, माता कालका देवी, नानकाना साहिब आदि तीर्थों पर तीर्थ यात्रियों को यात्रा दर्शन करवाये जायेंगे।महन्त युधिष्ठर लाल ने बताया कि सिन्ध उनकी पीठ के संस्थापक सन्त शदाराम थे जिनका जन्म 25 अक्टूबर 1708 को हुआ, द्वितीय संत तुल्सीदास, तृतीय संत तखतलाल हजूरी, चतुर्थ संत तनसुखराम, पंचम संत माता हासीदेवी, संत मंगलाराम, संत राजाराम, संत गाविन्दराम एवं वर्तमान में संत स्वामी डॉक्टर युधिष्ठिर लाल इस तीर्थ के पीठाधीश्वर है।

शदानी दरबार पीठेश्वर संत स्वामी युधिष्ठिर लाल ने बताया कि भारत सरकार के संचार एंव सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सन्त शदाराम के 302 जन्मोत्सव 25 अक्टूबर 2010 के अवसर पर डाक टिकट भी जारी किया था। भारत सरकार और पाकिस्तान सरकार के मध्य प्रोटोकाल समझौते एग्रीमेन्ट के तहत यह यात्रा संपन्न करवाई जाती है। वर्तमान में हरिद्वार में शदाणी दरबार का धाट भी बनाया हुआ है। सिन्धू ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी, महासचिव जयकिशन वतवानी, उपाध्यक्ष प्रकाश छबलानी, मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी, शान्ता भिरयानी से एवं माबाईल संख्या 9893332213, 8989400541 और 9039982023 पर भी यात्रा में सम्मलित होने के सम्बंध में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ