Ticker

6/recent/ticker-posts

महानवमी एवं दशहरा पर्व पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था के लिए प्रभारी एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

महानवमी एवं दशहरा पर्व पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था के लिए प्रभारी एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
जिला मजिस्ट्रेट डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि महानवमी पर्व पर सोमवार 23 अक्टूबर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस, विसर्जन तथा शोभायात्रा के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। इनमें वृत्त क्षेत्र दरगाह के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट शिवाक्षी खाण्डल को, वृत्त क्षेत्र उत्तर के लिए लोक सेवाए की सहायक निदेशक सुमन शर्मा को तथा वृत्त क्षेत्र दक्षिण के लिए तहसीलदार श्री विजयपाल को नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार 24 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर शहर में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त किए गए है। इसमें पटेल मैदान पर उपखण्ड मजिस्ट्रेट शिवाक्षी खाण्डल को तथा घसेटी बाजार से पटेल स्टेडियम तक जुलूस के साथ-साथ सम्पूर्ण मार्ग पर देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरिश बच्चानी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त पर्वो पर अजमेर शहर एवं जिले मेें कानून व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर होंगे। दोनों पर्वो के लिए उप पंजीयक शिमला मीणा एवं नायक तहसीलदार दाताराम गुर्जर रिर्जव मजिस्ट्रेट रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ