Ticker

6/recent/ticker-posts

आश्रम के संस्थापक अमोलक खानचंदानी ने किया अवलोकन

सोशल मिडिया से जोड़ने के लिए लेपटॉप व मोबाइल होंगे उपलब्ध

सोशल मिडिया से जोड़ने के लिए लेपटॉप व मोबाइल होंगे उपलब्ध

सोशल मिडिया से जोड़ने के लिए लेपटॉप व मोबाइल होंगे उपलब्ध

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान् द्वारा संचालित अमरापुर सेवा घर वृद्धाश्रम एवं प्रशिक्षण केन्द्र, सिन्धी समाज महासमिति का प्रकल्प सिन्ध साहित्य व इतिहास शोध संस्थान का अमेरिका निवासी व आश्रम के संस्थापक अमोलक खानचन्दानी द्वारा अवलोकन कर आवासियों के साथ बैठकर उनके हाल-चाल जाना।

संस्थान के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि आश्रम में अमोलक खानचन्दानी के प्रयासों से सोशल मिडिया से जुड़ने के लिए लेपटॉप व मोबाइल की व्यवस्था कराई जाएगी व आवासियों के लिए सर्दी को देखते हुए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अवलोकन में उन्होने शोध संस्थान के विषय में भी पूर्ण जानकारी ली व उपयोगी सामग्रीयों की व्यवस्थाओं के लिए भी आश्वासन दिया, नई पीढ़ी को पढ़ने के लिए नई व्यवस्था भी की जाएगी। इस वर्ष का लेखा-जोखा ट्रस्टी जसवंत गनवानी द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं शंकर बदलानी द्वारा आश्रम की सम्पूर्ण गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराई।

इस अवसर पर हरी चन्दनानी, सुनील खानचन्दानी, रमेश मेघाणी, डॉ भरत छबलानी, रमेश टिलवानी, ओम प्रकाश हिरानन्दानी आदि ट्रस्टी उपस्थिति रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ