Ticker

6/recent/ticker-posts

बाबा दांदूराम साहिब का 64वां वर्सी महोत्सव शुक्रवार से

बाबा दांदूराम साहिब का 64वां वर्सी महोत्सव शुक्रवार से

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
नगीना बाग़ स्थित जतोई दरबार मे पूजनीय स्वामी सन्त बाबा दांदूराम साहिब का 3 दिवसीय 64वां वार्षिक महोत्सव शुक्रवार 20 से 22 अक्टूबर तक दरबार साहिब में धूमधाम से मनाया जायेगा। 

दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने बताया कि शुक्रवार सवेरे सुखमणी साहिब का पाठ व आसादिवार के बाद प्रात 10 अखण्ड पाठ साहिब का आरम्भ, शब्द,कीर्तन व भजन होंगे व शाम 6 से 8 बजे तक बहिराणा साहिब का आयोजन किया गया है। 

नानक गजवानी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को प्रात नितनियम व शाम को माता की चौकी रखी गई है। रविवार को अखण्ड पाठ साहिब का भोग, शब्द कीर्तन के बाद आम भण्डारे का आयोजन किया गया है। उक्त तीनों दिन का कार्यक्रम विश्व प्रसिद्ध मुंबई के संजू भगत मण्डली द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ