Ticker

6/recent/ticker-posts

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेजाजी धाम सुरसुरा व निम्बार्क पीठ सलेमाबाद में की पूजा अर्चना

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेजाजी धाम सुरसुरा व निम्बार्क पीठ सलेमाबाद में की पूजा अर्चना

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरूवार को अजमेर जिले के प्रवास पर रहे। उन्होंने तेजाजी धाम सुरसुरा एवं श्री निम्बार्काचार्य पीठ सलेमाबाद में सपत्नीक पूजा अर्चना की।

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने की सुरसुरा मंदिर में पूजा अर्चना

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेजाजी धाम सुरसुरा व निम्बार्क पीठ सलेमाबाद में की पूजा अर्चना

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ में सुरसुरा स्थित वीर तेजाजी धाम में सपत्नीक पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली के लिए कामना की।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड, सुदेश धनखड़ के साथ गुरुवार को सुरसुरा किशनगढ़ स्थित श्री वीर तेजाजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। पूजा पंडित मोहित कुमार दाधीच एवं नंद लाल पुजारी ने करवाई। मंदिर पर दर्शन कर देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। स्थानीय दादू दयाल आश्रम के महन्त बक्सी राम जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कार्यकारणी के अध्यक्ष उगमा राम जाजड़ा, कोषाध्यक्ष ईश्वर लाल मालाकार एवं सचिव तेजपाल ने उप राष्ट्रपति का सम्मान किया। कच्छी घोड़ी का लोक नृत्य लोक कलाकार बनवारी लाल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया, आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक सुरेश रावत, जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, प्रधान रामचंद्र थाकण, रामविलास चौधरी, जीवनराम भाकर, नंदाराम चौधरी, महेंद्र घासल, रतनलाल घासल, रामलाल बाना, कैलाश चंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, जगदीश गोरा, हनुमान घासल, मांगीलाल बांगड़ा, सीताराम प्रजापति, कमल सोनी, जगत नारायण पारीक, हरिराम किवाड़ा, रामचंद्र फड़ोलिया, हरि देव गुर्जर सहित गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उप राष्ट्रपति ने निम्बार्काचार्य पीठ पहुंचकर किए दर्शन

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेजाजी धाम सुरसुरा व निम्बार्क पीठ सलेमाबाद में की पूजा अर्चना

आचार्य परम्परा से हुआ स्वागत

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक गुरुवार को निम्बार्क तीर्थ पहुंचे। उन्होंने निम्बार्काचार्य पीठ स्थित मुख्य मंदिर में ठाकुर जी के  दर्शन एवं संत सान्निध्य का लाभ उठाया।

उप राष्ट्रपति गुरुवार शाम 4.40 पर निम्बार्काचार्य पीठ पहुंचे। यहां मंगलाचरण एवं स्वस्तिवाचन के बीच सर्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एवं निंबार्क पीठ परिकर की ओर से उनकी भव्य अगवानी की गई। इसके बाद उन्होंने मुख्य मंदिर परिसर में भगवान राधा माधव, आचार्य पंचायतन एवं सर्वेश्वर महाप्रभु के दर्शन किए। उन्होंने स्वामी महाराज परशुराम देवाचार्य जी की तपरूस्थली के भी दर्शन किए। जहां निम्बार्काचार्य पीठ के जगद्गुर श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज ने निंबार्काचार्य पीठ के इतिहास एवं आचार्य परंपराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात वे सभाकक्ष में पहुंचे, जहां श्रीजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष नमन किया। उन्होंने सपत्नीक जगदगुरु श्याम शरण देवाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीजी महाराज ने उप राष्ट्रपति का उत्तरीय सतसाहित्य एवं प्रसाद प्रदान कर अभिनंदन किया। आचार्य महल में धर्म चर्चा भी हुई।

इस अवसर पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित, जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, एडीए आयुक्त श्रीनिधि बीटी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आर के गेस्ट हाउस पर उपराष्ट्रपति ने किया विश्राम व चर्चा

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड ने गुरूवार को किशनगढ़ यात्रा के दौरान तीर्थ स्थलों के दर्शन करने के पश्चात् आर के ग्रुप के गेस्ट हाउस पर विश्राम किया। साथ ही आर के ग्रुप के प्रबन्धकों एवं राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड के साथ चर्चा की।

उप राष्ट्रपति का हैलीपेड पर स्वागत

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेजाजी धाम सुरसुरा व निम्बार्क पीठ सलेमाबाद में की पूजा अर्चना

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का सुरसुरा पहुंचने पर स्वागत किया गया। हैलीपेड पर कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, सांसद श्री भागीरथ चौधरी, किशनगढ़ विधायक सुरेश टांक, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, संभागीय आयुक्त सी. आर. मीना, पुलिस महानिरीक्षक लता मनोज कुमार, जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट आदि ने स्वागत किया।

उप राष्ट्रपति को दी एयरपोर्ट पर विदाई

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेजाजी धाम सुरसुरा व निम्बार्क पीठ सलेमाबाद में की पूजा अर्चना

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनकी यात्रा के बाद किशनगढ़ एयरपोर्ट पर विदाई दी गई। इस अवसर पर एयरपोर्ट पर कृषि मंत्री  लाल चंद कटारिया, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, आर.के.गु्रप के अध्यक्ष अशोक पाटनी, संभागीय आयुक्त सी. आर. मीना, पुलिस महानिरीक्षक लता मनोज कुमार, जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार, प्रशिक्षु आईएएस श्रृद्धा गोमे एवं अतिरिक्त कलक्टर राजेन्द्र सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।

उपरष्ट्रपति ने किशनगढ़ के योगदान की सराहना

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेजाजी धाम सुरसुरा व निम्बार्क पीठ सलेमाबाद में की पूजा अर्चना

किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति अभूतपूर्व है। भारतीय होना एक गर्व का विषय हो गया है। देश के विकास में किशनगढ़ का बड़ा योगदान है। दुनिया भारत के विकास का लोहा मान रही है। देश में डिजिटल लेन देन बढ़ रहा है। लोकतंत्र में सभी वर्र्गो के साथ सार्थक चर्चा आवश्यक है। आने वाले समय में भारत विश्व गुरू बनेगा। व्यापार व विकास में युवाओं को आगे रखने से कार्यो की गति बढ़ेगी।

इस समारोह के अवसर पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़, जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित, जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के पदाधिकारी जयनारायण अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,  सुधीर कुमार जैन, रमेश चाण्डक, राजेन्द्र गुप्ता, महावीर कोठारी, शिवलाल चौधरी, शशिकान्त पाटोदिया, प्रदीप चाण्डक,  हरिराम चौधरी, चेलाराम मुरावतिया, चेनाराम चौधरी, विनोद बांगड़, जगजीत सिंह तथा नानुराम चौधरी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ