Ticker

6/recent/ticker-posts

उदयपुर-खजुराहो-उदयपुर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

उदयपुर-खजुराहो-उदयपुर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। उत्तर मध्य रेलवे के  झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर वॉशेबल एप्रेन के अनुरक्षण कार्य के लिए  ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19666, उदयपुर-खजुराहो रेलसेवा जो 11 से 28 सितंबर तक उदयपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा आगरा कैंट तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा आगरा कैंट-खजुराहो स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर रेलसेवा, 13 से 30 सितंबर तक खजुराहो से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा आगरा कैंट से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा खजुराहो-आगरा कैंट स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ