Ticker

6/recent/ticker-posts

तकनीकि कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

तकनीकि कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन वेस्ट केबिन पर तकनीकि कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उपरोक्त कार्य के कारण अजमेर मण्डल से संबंधित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं

1. गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 14 से 18 सितंबर तक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 12413, अजमेर- जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15 से 19 सितंबर तक रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं

1. गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 14 से 17 सितंबर तक अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 16 से 18 सितंबर तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा 19 सितंबर को जम्मूतवी के स्थान पर जालन्धर सिटी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी-जालन्धर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवायें

1. गाड़ी संख्या 19416, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-अहमदाबाद जो 19 सितंबर को श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 10 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी एवं मार्ग में 50 मिनट रेगुलेट रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ