Ticker

6/recent/ticker-posts

साध्वी नित्यमुक्ता महाराज का जन्मोत्सव मनाया

साध्वी नित्यमुक्ता महाराज का जन्मोत्सव मनाया

जोधपुर (अजमेर मुस्कान)।
सूरज नगर स्थित ईश्वर प्रेम आश्रम में आश्रम प्रमुख साध्वी नित्यमुक्ता महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भाद्रपद अमावस्या के उपलक्ष्य पर भजन कीर्तन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आश्रम सेवादार डॉक्टर रेणु परिहार ने बताया कि शाम को गणपति वंदना के बाद गुरु चरण पादुका का पूजन विधि विधान से किया गया। पंडित महेंद्र व्यास महाराज द्वारा आशीर्वाद दिया गया। इस दौरान नन्हें बच्चों के साथ केक काटकर बधाई गीत पेश किए गए। बड़ी संख्या में मौजूद अनुयाइयों ने साध्वी नित्यमुक्ता के दीर्घायु होने की मंगलकामना की गई। मंदिर में आकर्षक सजावट फूलों से की गई और महा प्रसादी की गई।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ