Ticker

6/recent/ticker-posts

चालिहा : झूलेलाल धाम में चंड के अवसर पर हुआ विशेष धार्मिक आयोजन

चालिहा : झूलेलाल धाम में चंड के अवसर पर हुआ विशेष धार्मिक आयोजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट देहली गेट अजमेर  की ओर गुरुवार को झूलेलाल धाम में चालिहे वारे चण्ड के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन हुए। 
चालिहा : झूलेलाल धाम में चंड के अवसर पर हुआ विशेष धार्मिक आयोजन

                        


यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि देहली गेट स्थित झूलेलाल धाम परिसर में गुरुवार शाम को 5:30 बजे संत महात्माओं व प्रबुध्द जनों की उपस्थिति में पूज्य बहिराणा साहिब की स्थापना 06:30 बजे से प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में बहन सीमा पमनानी, कमला हरपलानी, दादी जस्सी, विद्या तेजवानी, सीमा लालवानी, किरण तीर्थानी, योगिता आसनानी, विद्या तेजवानी सहित पूज्य लाल साहिब मंदिर मण्डली की ओर से भजन कीर्तन कलाम पंजड़ा गाकर झूलेलाल चालिहा का पाठ, झूलेलाल स्तुति के पश्चात शाम को 08:00 बजे पंजमहाज्योत प्रज्वलित कर आरती रात्रि 08:30 पल्लव (अरदास) कर छेज लगाई गई व चालिहा साहिब के चालीस दिवसीय व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के साथ रात 09:00 बजे झूलेलाल धाम स्थित बालम्बो साहिब (कुआं) पर भजन भाव भक्ति व विधि विधान के साथ बहिराणा साहिब ज्योत परवान की गई व तत्पश्चात आम भण्डारे की प्रसादी के साथ चालिहे वारे चण्ड उत्सव के कार्यक्रमों की समापति हुई।            

इस अवसर पर ट्रस्ट के हीरानंद कलवानी, ताराचंद लालवानी, मनोज पमनानी, राजकुमार हरिरामनी, तुलसी सोनी, अशोक तीर्थाणी, विजय कुमार हंसराजानी, मोहनदास तुलस्यानी, कमल लालवानी, मनोज अज्ञानी आदि ने सेवाएं प्रदान की।              


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ