Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

जोधपुर (अजमेर मुस्कान)।
चालीस दिन तक चलने वाले उपासना, अराधना चालिया महोत्सव झूलेलाल महल और सिंधु नामदेव महल में मनाया जा रहा है इसी क्रम देव भगवान झूलेलाल साहिब के साप्ताहिक अवतरण दिवस शुक्रवार को थारू उत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजन स्थल से सुबह तड़के पांच बजे जयकारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। 


आयोजन समिति अध्यक्ष राम तोलानी, पूनम मोतियानी ने बताया कि रथ में सवार भगवान झूलेलाल की शोभा यात्रा निकाली गई। समाज सेवी अनिल सुखनानी, विजय नारवानी, चिमनदास राजवानी, डॉक्टर केएल कलवानी द्वारा बाबा अशोक छुगानी, मोहन दास खूबचंदानी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भगवान झूलेलाल के 26 वंशज साईं मनीष लाल का जन्मदिन उल्लाह से मनाया गया।

शाम को होगा बहिराणा साहिब

शुक्रवार शाम को सिंधु नामदेव महल में पूज्य बहिराणा साहिब का आयोजन किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ