Ticker

6/recent/ticker-posts

झूलेलाल चालिहा के 40 दिवसीय व्रत का समापन गुरुवार 24 को फॉयसागर पर

झूलेलाल धाम अजमेर

अजमेर  (अजमेर मुस्कान)।
सिंधी समाज के इष्टदेव श्री झूलेलाल साहब के 40 दिवसीय कठोर व्रत का समापन गुरुवार को फॉयसागर झील पर होगा।                                            

यह जानकारी देते हुए पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट (झूलेलाल धाम) दिल्ली गेट अजमेर के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि ये कठोर व्रत श्री झूलेलाल साहब के अवतरण के स्मरण को चिरस्थायी रखने का भक्ति पूर्ण प्रयास हैं जो 16 जुलाई से प्रारंभ होकर 24 अगस्त को समाप्त होते है।                                                                                   

पारवानी के अनुसार गुरुवार 24 अगस्त को भरूच से पधारे पूज्य झूलेलाल साहिब के गद्दीनशीन ठकुर मनीषलाल, मुंबई से ठकुर गुलसाई, ठकुर नितिनलाल व संत महात्माओं के सान्निध्य में झूलेलाल धाम परिसर में सुबह 11:00 बजे पूज्य बहिराणा साहिब की स्थापना 11:30 बजे भजन कीर्तन व दोपहर 1:30 बजे छेज के साथ व्रतधारी श्रद्धालुओं के साथ कलश शोभायात्रा झूलेलाल धाम से गंज तक निकाली जाएगी जिसके बाद सभी बसों द्वारा फॉयसागर उद्यान पहुचकर 4:00 बजे से 7:00 बजे तक प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के संयोजन में झूलेलाल मण्डली की बहन सीमा पमनानी, कमला हरपलानी, दादी जसी, पवन लौंगानी, किरण तीर्थानी, सीमा लालवानी, विद्या तेजवानी, तारा हरपलानी, योगिता आसवानी आदि द्वारा सत्संग, कीर्तन, पंजड़े, श्री झूलेलाल चालिहा का पाठ, सुख उत्पति झूलेलाल की, झूलेलाल वन्दना का पाठ किया जाएगा। तत्पश्चात पंजमहाज्योत की आरती के बाद 40 दिनों से व्रतधारियों द्वारा जल के जीवों को समर्पित करने के लिए अखो साहिब सूखी सामग्री चावल सूखे मेवे इलायची केसर लौंग पताशे नारियल फल आदि कुनडी (कलश) जल में परवान करके सभी व्रत धारियों व सेवाधारियों द्वारा दीप पूजन के साथ दरियाह पूजन करके श्री झूलेलाल साहब से विश्व कल्याण की अरदास की जाएगी। तत्पश्चात आम भंडारे की प्रसादी के आयोजन के साथ चालीस दिवसीय व्रत का समापन होगा। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।                                                            

ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमनदास छबलानी,  ताराचंद लालवानी, हीरानंद कलवानी, संतोष कुमार भावनानी, मनोज पमनानी, राजकुमार हरिरामानी, अशोक तीर्थानी, विजय कुमार हंसराजानी, भगवानदास सूर्यवंशी आदि ने उक्त कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आव्हान किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ