Ticker

6/recent/ticker-posts

इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना : जिला कलक्टर ने किया धोला भाटा कैम्प का अवलोकन

इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना : जिला कलक्टर ने किया धोला भाटा कैम्प का अवलोकन

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।  महिलाओं को मोबाईल फोन उपलब्ध कराने की इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के धोला भाटा कैम्प का अवलोकन जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित द्वारा किया गया।

जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने कहा कि सरकार महिलाओं को जन कल्याणकारी योजनाओं तक सीधी पहुंच बनाने के लिए स्मार्ट फोन प्रदान कर रही है। इसके लिए जिले में शिविर संचालित किए जा रहे है। अजमेर नगर निगम धोलाभाटा क्षेत्र में संचालित इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के शिविर का बुधवार को अवलोकन किया गया। श्ििावर में विभिन्न काउण्टरों एवं जोन से जाकर व्यवस्थाए देखी गई। मोबाईल फोन वितरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के शिविरों में भीड़ का प्रबन्धन  करने पर विशेष जोर दिया जाए। राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ही विभिन्न जोन बनाकर कार्य को व्यवस्थित तरीके से किया जाए। प्रत्येक जोन में प्रवेश से पूर्व लाभार्थी की पात्रता जांची जाए। केवल पात्र व्यक्तियों को ही जोन में प्रवेश की अनुमति हो। यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसे गम्भीरता से किया जाए। नगर निगम द्वारा भौतिक एवं मानवीय संसाधनों में वृद्वि की जाएंं। आवश्यक्तानुसार मैन विथ मशीन पद्वति पर कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा होम गार्ड को नियुक्त कर कार्य की गति को बढाया जाए।

उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के क्रियान्वयन के लिए समस्त विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। कार्यकारी संस्था स्थानीय निकाय को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार आवश्यक जोन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलकटर राजेन्द्र सिंह, नगर निगम की उपायुक्त राज लक्ष्मी गहलोत सहित अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ