अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित साई दांदूराम दरबार मे पवित्र सावन माह के पांचवे सोमवार को दरबार में स्थापित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के दर्शन व जलाभिषेक के लिए दिनभर शिव भक्तो की रही भीड़।
दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास ने बताया की सावन माह के आज पांचवे सोमवार को दरबार मे 21 फुट ऊंची भगवान शिव जी की प्रतिमा व शिवलिंग का श्रंगार कर महाआरती की गई ततपश्चात शिव बाबा के दर्शन व शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिये दिनभर शिव भक्तों का जतोई दरबार में मेला लगा रहा।
नानक गजवानी ने बताया कि जतोई दरबार दिनभर चले जलाभिषेक कार्यक्रम में राहुल-वर्षा थावरानी, हर्षल-चित्रा, हितेश, महेंद्र कुमार तीर्थाणी, अशोक रँगनानी, राजेश, किशोर तीर्थाणी, नानक गजवानी, नन्दू भाई, तुलसी रामचंदानी, रोची मनवानी, आनन्द व अन्य सेवादारियों ने सेवाएं दी।
0 टिप्पणियाँ