Ticker

6/recent/ticker-posts

सिन्धी समाज : चाँद उत्सव पर 108 जोतों से जगमगाया जतोई दरबार

सिन्धी समाज : चाँद उत्सव पर 108 जोतों से जगमगाया जतोई दरबार

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
नगीना बाग स्थित साई दांदूराम दरबार मे चल रहे झुलेलाल चालिया के पहले चाँद पर दरबार में स्थापित विश्व की सबसे ऊंची 21 फुट की साई झुलेलाल प्रतिमा पर 108 जोत जगाकर महाआरती की गई। 

दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास ने बताया चाँद उत्सव के अंतर्गत बहिराणा साहिब का आयोजन कर साई झुलेलाल की विशाल प्रतिमा के समक्ष 108 जोत जगाकर महाआरती की गई। महाआरती के बाद मानवता के कल्याण के लिए अजीत भगत द्वारा पल्लव पहनकर साई झुलेलाल का प्रसाद तहरी-कोहर व कढ़ा- प्रसाद वितरण किया गया।

नानक गजवानी ने बताया कि  कार्यक्रम में राहुल-वर्षा, हर्षल-चित्रा, हितेश, अशोक रंगनानी, राजेश, किशोर तीर्थाणी, नानक गजवानी, नन्दू भाई, तुलसी रामचंदानी, खितेश तहल्याणी, रोची मनवानी, मनोज झामनानी, आनन्द व अन्य सेवादारियों ने सेवाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ