Ticker

6/recent/ticker-posts

मोहर्रम 2023 : मजिस्ट्रेट किए नियुक्त

मोहर्रम 2023 : मजिस्ट्रेट किए नियुक्त

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
मोहर्रम 2023 की समस्त प्रशासनिक व्यवस्थाओं को समय पर सुचारू रूप से सम्पादित करने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।

जिला मजिस्ट्रेट डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि मोहर्रम 2023 की समस्त प्रशासनिक व्यवस्थाएं समय पर सुचारू रूप से सम्पादित करने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) भावना गर्ग को मोहर्रम मजिस्ट्रेट, उपखण्ड मजिस्ट्रेट महावीर सिंह को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार प्रीति चौहान सहायक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ