Ticker

6/recent/ticker-posts

आओ सिन्धी सिखें सिंध इतिहास एवं साहित्य शोध संस्थान पर सिखाई जाएंगी

आओ सिन्धी सिखें सिंध इतिहास एवं साहित्य शोध संस्थान पर सिखाई जाएंगी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सिन्धी समाज महासमिति, अजमेर की ओर से नए प्रकल्प ’सिन्ध इतिहास एवं साहित्य शोध संस्थान्’ की योजना बैठक रविवार को श्री अमरापुर सेवा घर, 423 प्रगति नगर, कोटड़ा, अजमेर के द्वितीय तल पर आयोजित की गई।

संस्थान के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि सिन्धी भाषा, साहित्य, इतिहास, खान-पान, तीज त्योहार, की जानकारी के लिए सभी उम्र के विद्यार्थियों व व्यक्तियों के लिए प्रत्येक रविवार दोपहर 2.30 बजे ‘अचो त सिन्धी सिखूं’ आओ तो सिन्धी सिखें और जाने अपनी संस्कृति को जानने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा व माह में दो दिन साहित्यकारों, लेखकों व नात्टयकर्मियों से संगोष्ठियां आयोजित की जाएगी। सिन्धी भाषा के सिविल सर्विसेज, पीएचडी, व्याख्याता की तैयारी करने वाले अभियर्थियों व शोधकर्ताओं के लिए प्रचुर मात्रा में सिन्धी व देवनागरी भाषा में साहित्य व पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी। प्रकाशन हेतु सिन्धी देवनागरी हिन्दी व अंग्रेजी में रूपांतरण का कार्य व पुस्तकों की स्केनिंग का कार्य जारी हैं। संचालन के लिए विभागों के संयोजक बनाए जांएगे।

इस आवश्यक बैठक में गिरधर तेजवानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, राजेश टेकचन्दाणी, लक्ष्मण चंडीरमानी, द्रौपदी गोपलानी, पुरूषोतम तेजवानी, रीटा चंन्दीरमाणी, रितु मोतीरमाणी, साक्षी हासाणी, पार्थ सहित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ