Ticker

6/recent/ticker-posts

बम बम भोले के जयकारों से गूंजा जतोई दरबार

बम बम भोले के जयकारों से गूंजा जतोई दरबार

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
नगीना बाग स्थित साई दांदूराम दरबार मे सावन माह के तीसरे सोमवार को दरबार में स्थापित 21 फुट ऊँची भगवान शिव की प्रतिमा के दर्शन व जलाभिषेक के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

बम बम भोले के जयकारों से गूंजा जतोई दरबार

दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास ने बताया की सावन माह के तीसरे सोमवार को दरबार मे 21 फुट ऊंची भगवान शिव जी की प्रतिमा के आगे शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिये दिनभर शिव भक्त बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए जलाभिषेक किया।

नानक गजवानी ने बताया कि 19 साल के बाद आये सयोंग में इस बार सावन मास का दो माह का होने पर भी शिवभक्तों में धर्म के प्रति दिनभर बहुत आस्था देखी गई। 

जतोई दरबार दिनभर चले जलाभिषेक कार्यक्रम में राहुल-डॉ.वर्षा, हर्षल-चित्रा, विजय नेचानी, महेंद्र कुमार तीर्थाणी, भरत चेलानी, हितेश, अशोक रँगनानी, राजेश, किशोर तीर्थाणी, नानक गजवानी, नन्दू भाई, तुलसी रामचंदानी, खितेश तहल्याणी, किशनचंद तीर्थाणी, रोची मनवानी, मनोज झामनानी, आनन्द व अन्य सेवादारियों ने सेवाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ