Ticker

6/recent/ticker-posts

जतोई दरबार में सावन माह के पहले सोमवार पर दिन भर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

जतोई दरबार में सावन माह के पहले सोमवार पर दिन भर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
नगीना बाग स्थित साई दांदूराम दरबार मे आज सावन माह के पहले सोमवार को दरबार में स्थापित 21 फुट ऊँची भगवान शिव की प्रतिमा पर जलाभिषेक के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 

जतोई दरबार में सावन माह के पहले सोमवार पर दिन भर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास ने बताया कि 19 साल के बाद ये सयोंग हुआ है कि  2 महीनों का सावन मास हुआ है जिसमे 8 सोमवार को पूजा अर्चना होगी। व 2 मंगला गौरी व्रत, 4 प्रदोष व्रत होंगे।सावन माह का आरंभ 4 जुलाई को हुआ था जो कि 31 अगस्त पूर्णिमा ( रक्षाबंधन ) तक रहेगा। आने वाली अमावस के बाद एकम तिथि से पुरषोत्तम माह शुरू होगा।

नानक गजवानी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 13 साल पहले जतोई दरबार मे भगवान शिव की 21 फुट की विशाल प्रतिमा को स्थापित किया गया था। हर साल महाशिवरात्रि को विशाल मेला लगता है व सावन में विशेष पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया जाता है। जतोई दरबार 225 साल पुराना ऐतिहासिक स्थल है। जिसमे सभी धर्म के लोग आकर दर्शन करते हैं।

आज के इस जलाभिषेक कार्यक्रम में राहुल-वर्षा, हर्षल-चित्रा, हितेश,अशोक रँगनानी, राजेश, किशोर तीर्थाणी, नानक गजवानी, नन्दू भाई, तुलसी रामचंदानी, खितेश तहल्याणी, रोची मनवानी आनन्द व अन्य सेवादरियों ने सेवाये दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ