Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला कलेक्टर ने किया कायड़ विश्राम स्थली का अवलोकन

जिला कलेक्टर ने किया कायड़ विश्राम स्थली का अवलोकन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
मोहर्रम 2023 की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने शनिवार को अधिकारीयों के साथ कायड़ विश्राम स्थली का अवलोकन किया।

जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने मोहर्रम 2023 की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में कायड़ विश्राम स्थली का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक चुना राम जाट एवं विभागीय अधिकारीयों के साथ व्यवस्थाएं देखी। जायरीन को उपलब्ध कराई जाने वाली व्यावस्थाओं से सन्तुष्ट नजर आए अधिकारीयों को समस्त व्यवस्थाएं नियमित रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कायड़ विश्राम स्थली में नमाज स्थल, प्रशासनिक कैम्प का निरीक्षण किया। अधिकारीयों के साथ व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। अब तक दस हजार से अधिक जायरीन आ चुके है। जायरीन की संख्या बढ़ने के साथ-साथ सुविधाओं में भी बढोत्तरी की जाए।

इस अवसर पर दरगाह कमेटी के नाजिम मोहम्मद नदीम तथा सहायक नाजिम डॉ. मोहम्मद आदील एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ