Ticker

6/recent/ticker-posts

जतोई दरबार : सावन माह के दूसरे सोमवार पर दिन भर श्रद्धालुओं का जलाभिषेक करने का दिखा उत्साह

जतोई दरबार : सावन माह के दूसरे सोमवार पर दिन भर श्रद्धालुओं का जलाभिषेक करने का दिखा उत्साह

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
नगीना बाग स्थित साई दांदूराम दरबार मे सावन माह के दूसरे सोमवार को दरबार में स्थापित 21 फुट ऊँची भगवान शिव की प्रतिमा के दर्शन व जलाभिषेक के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास ने बताया कि 19 साल के बाद ये सयोंग हुआ है कि 2 महीनों का सावन मास हुआ है जिसमे 8 सोमवार को पूजा अर्चना के अंतर्गत आज सावन की हरियाली अमावस व दूसरे सोमवार को दरबार मे 21 फुट ऊंची भगवान शिव जी की प्रतिमा के आगे शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिये दिनभर शिव भक्तों का उत्साह रहा।

नानक गजवानी ने बताया कि 13 साल पहले जतोई दरबार मे भगवान शिव की 21 फुट की विशाल प्रतिमा को स्थापित किया गया था।तब से विशाल प्रतिमा के दर्शन के लिए पूरे सालभर सभी धर्म के लोग आकर दर्शन करते हैं, तथा हर साल महाशिवरात्रि को विशाल मेला लगता है व सावन में विशेष पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया जाता है। 

जतोई दरबार दिनभर चले जलाभिषेक कार्यक्रम में राहुल-वर्षा, हर्षल-चित्रा, हितेश, अशोक रँगनानी, राजेश, किशोर तीर्थाणी, नानक गजवानी, नन्दू भाई, तुलसी रामचंदानी, खितेश तहल्याणी, रोची मनवानी, मनोज झामनानी, आनन्द व अन्य सेवादारियों ने सेवाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ