Ticker

6/recent/ticker-posts

सिन्धी युवा संघ संस्था की कार्यकरणी का किया विस्तार

सिन्धी युवा संघ संस्था की कार्यकरणी का किया विस्तार

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
अजमेर शहर के सिंधी समाज के मुख्य स्वैच्छिक संगठन सिंधी युवा संघ संस्था अजमेर की जिला कार्यकारिणी का विस्तार गुरुवार को सिंधुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर किया गया। जिसमें अध्यक्ष श्याम लालवानी एवं महासचिव नितेश खेमचंदानी ने सर्वसम्मति  के साथ संस्था के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करके पदभार ग्रहण करवाया। इस आयोजन में संस्था की साधारण सभा के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

नवीन कार्यकारिणी में संस्थापक अध्यक्ष के पद पर श्याम लालवानी, संस्थापक महासचिव के पद पर नितेश खेमचंदानी, संस्थापक कोषाध्यक्ष पद पर  हितेश मंगलानी, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोज झामनानी को नियुक्त किया गया। साथ ही नितिन लालवानी, रोहित जेठानी, सनी पमनानी, भरत कानानी, ऋषि मंगलानी एवं नानक गजवानी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सचिव पर पद अक्षय खत्री, निखिलेश मंगनानी नियुक्त हुए। सह सचिव गिरीश नानवानी, राजेश परवानी, राहुल खिलानी व नरेश गुलवानी सोनी बनाए गए। इसके अलावा सनी केवलरामानी और कमल केवलरामानी को संगठन मंत्री बनाया गया। हितेश उतवानी को प्रचार मंत्री, भावेश चंचलानी एवं प्रेम चेनानी को सह प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। 

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गिना भाई भोजवानी, कार्तिक दरयानी, महेश पिजलानी, भरत  चेतनानी, जीतू सोनी तथा विजय तनवानी की नियुक्ति की गई। सभी सदस्यों को सिंधुपति महाराजा दाहिरसेन की प्रतिमा की छत्रछाया में समाज के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई। जिसके पश्चात सभी ने आगामी कार्यक्रमों पर अपनी राय रखी। कार्यक्रम की समाप्ति संस्था के संस्था गीत के साथ की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ