Ticker

6/recent/ticker-posts

पल्स पोलियो अभियान : 25 से 27 जून तक चलेगा अभियान

पल्स पोलियो अभियान : 25 से 27 जून तक चलेगा अभियान

ई-रिक्शा रैली का हुआ आयोजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अजमेर द्वारा ई-रिक्शा द्वारा पल्स पोलियो अभियान का प्रचार प्रसार करने के लिए ई-रिक्शा रैली का आयोजन किया गया।  

ई-रिक्शा रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज पींगोलिया, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. किराड़िया एवं आरसीएचओ डॉ. शिंदे स्वाति द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का उद्देश्य अजमेर जिले के विभिन्न  क्षेत्रों में जाकर लोगों को पल्स पोलियो के लिए जागरूक करना एवं अपने 0 साल से 5 साल के बच्चों को बूथ पर लाकर पोलियो पिलाने के लिए जागरूक किया जाना है।  पूर्व में 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया जा चुका है। परन्तु भारत के आसपास के देशों में पोलियो के केस निकलने के कारण उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 25 जून से 27 जून तक आयोजित किया जाएगा। प्रथम दिन बूथ पर पोलियो रोधी खुराक पिलाइ जाएगी। द्वितीय व तृतीय दिन घर-घर जाकर पोलियो की दवा 0 से 5 साल के बच्चों को पिलाई जाएगी। जिले में लगभग 4 लाख 61 हजार 853 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ