Ticker

6/recent/ticker-posts

शान्ति समिति की बैठक आयोजित

शान्ति समिति की बैठक आयोजित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
आगामी त्यौहारों  के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने कहा कि अजमेर जिला शान्ति और सद्भाव की दृष्टि से अलग पहचान रखता है। यह पहचान आगे भी कायम रखी जानी चाहिए। यह सभी की सामुहिक जिम्मेदारी है। ईदलजुहा का पर्व इस सप्ताह में मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमेें सदस्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे गए। सदस्यों ने क्षैत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि समाज में समस्त वर्गो को एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। समाज में आपसी सद्भाव, प्रेम एवं भाईचारे से समस्त त्यौहार मनाए जाऎं। आगामी तीन माह में विभिन्न पर्व होंगें। इस दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाए रखना आवश्यक है। असामाजिक तत्वों के द्वारा की गई किसी भी गलत गतिविधि की जानकारी स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को उपलब्ध करवाई जाए। इस प्रकार के तत्वों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने कहा कि जिला स्तरीय शान्ति समिति के सदस्य क्षेत्र तथा प्रशासन के मध्य की कड़ी है। इनकी शान्ति स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। जिले में शान्ति तथा कानून व्यवस्था रहने पर आर्थिक उन्नति तेजी से होती है। साथ ही आर्थिक रूप से सक्षम समाज में अपराध की दर भी कम होती है। असामाजिक तत्वों को टोका जाना आवश्यक है। समाज के प्रबुद्व वर्ग द्वारा इस प्रकार के तत्वों के साथ समझाईश की जानी चाहिए। सदस्य कमल गंगवान ने जुलाई माह में आरम्भ होने वाले चतुर्मास पर्व की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विचार रखे। जोधा टेकचन्दानी ने दरगाह क्षेत्र को नशा मुक्त, भिक्षावृत्ति मुक्त रखने के साथ ही सड़के एवं नाली की समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह सहित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ