Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मंडल पर मिशन शक्ति निर्भय भारत सशक्त नारी सेमिनार का आयोजन

अजमेर मंडल पर मिशन शक्ति निर्भय भारत सशक्त नारी सेमिनार का आयोजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल पर आज़ादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत मिशन शक्ति निर्भय भारत सशक्त नारी सेमिनार मंडल कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में महिलाओ की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के सम्बन्ध में चर्चा की गई । महिला रेल अधिकारी व कर्मचारी महिलाओं तथा आमंत्रित महिला वक्ताओं ने  अपने विचार रखे| सेमिनार में 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया ।

वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी हेमंत सुलानिया के निर्देशों के अंतर्गत आयोजित मिशन शक्ति निर्भय भारत सशक्त नारी" कार्यक्रम के बारे में आरंभिक उद्बोधन देते हुए मंडल कार्मिक अधिकारी श्री शैलेश चौधरी ने उपस्थित महिलाओं वक्ताओं का उपस्थिति हेतु आभार प्रकट करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण संबंधित अपने विचार रखे और मंच संचालन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रवक्‍ता श्रीमती संध्या दवारा महिलाओं के हित में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के वारे जानकारी दी गई। महिला यात्रियों की सुरक्षा व चाईल्ड हेल्प लाईन एवं रेलवे नियमों की जानकारी मीरा व सावित्री मुख्य निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल अजमेर दवारा दी गई।  कार्य स्थल पर कामकाजी महिलाओं के योंन उत्पीडन की शिकायत के निपटान हेतु वंदना चौबे सहायक कार्मिक अधिकारी दवारा जानकारी दी गई | पारिवारिक न्यायालय एवं विवादों के सामान्य नियमों की जानकारी कमलेश माथुर अधिवक्ता पारिवारिक न्यायालय अजमेर द्वारा दी गई । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ