Ticker

6/recent/ticker-posts

दिशाहीन मतदान से सिद्धांत विहीन सरकारों का गठन होता है - डॉक्टर महेश शर्मा

दिशाहीन मतदान से सिद्धांत विहीन सरकारों का गठन होता है - डॉक्टर महेश शर्मा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान नई दिल्ली प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर महेश चंद्र जी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार गदिया, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाढ़ ने अजमेर स्वामी कांप्लेक्स में दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ।

इस अवसर पर डॉ महेश चंद्र शर्मा ने आयोजित विचार गोष्ठी में कहा कि देश को  सकारात्मक सोच और वर्तमान स्थिति  को अग्रणी बनाने में पिछले 100 वर्षों की तपस्या से ही लोगों की सोच बदलने लगी है। चुनाव लोकतंत्र संविधान एवं वर्तमान में जनप्रतिनिधियों के दायित्व के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान लोकतंत्र प्रणाली को कैसे पंडित दीनदयाल के विचारों के अनुरूप स्वच्छ और लोक कल्याणकारी बनाया जा सकता है, उसमें आम कार्यकर्ताओं एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग का क्या दायित्व है। उन्होंने बताया की स्वतंत्रता के पश्चात भी हम पाश्चात्य नीतियों का ही अनुसरण करते रहे जबकि भारत में आर्म्स राज्य की कल्पना पहले से ही विराजमान है हमें इस प्रणाली को पुनः विकसित करना है मतदाता को हमें राष्ट्रीयता में मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा।

संस्थान के उपाध्यक्ष एवं मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ अशोक गढ़िया ने राजस्थान का राष्ट्रीय हित में योगदान पर प्रकाश डाला मेवाड़ विश्वविद्यालय में ही कश्मीर के लगभग 800 विद्यार्थियों को शिक्षण दिलाने के साथ-साथ राष्ट्र की मूल धारा के प्रति जागरूक किया। इसमें आज विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल पर शोध की भी ब्रांच स्थापित की। संस्थान के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ने संस्थान का परिचय इतिहास एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदान की संस्थान में साहित्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, शिव शंकर हेड़ा, प्रोफ़ेसर बीपी सारस्वत, प्रोफेसर प्रवीण माथुर, प्रोफेसर पारीक, डॉक्टर कमला गोखरू, अरविंद यादव, कंवल प्रकाश, किशनानी, आनंद सिंह, गिरधर शर्मा, सावित्री माना सिंह, सुभाष काबरा, श्याम सिंह, मोहन खंडेलवाल, सुभाष शर्मा, जेके शर्मा, भूषण वर्मा भगवान, डॉक्टर दीपक भाकर, सहित अनेक प्रबुद्ध उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी ने अपनी सुझाव भी रखे अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अजमेर में संस्था की इकाई का यह पहला कार्यक्रम था इससे पूर्व सभी ने सर्किट हाउस के समीप पंडित दीनदयाल स्मारक उद्यान में पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर उपमहापौर नीरज जैन ने सभी का स्वागत व आनंद सिंह राजावत ने संचालन व बी.पी.सारस्वत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ