Ticker

6/recent/ticker-posts

बिपरजॉय चक्रवात : जिला कलेक्टर ने लिया विभिन्न स्थानों का जायजा, अधिकारियों को दिये निर्देश

बिपरजॉय चक्रवात : जिला कलेक्टर ने लिया विभिन्न स्थानों का जायजा, अधिकारियों को दिये निर्देश

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
बिपरजॉय चक्रवात के हुई अतिवृष्टि के सम्बन्ध में जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने अजमेर शहर में विभिन्न स्थानों का जायजा लिया।

जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बिपरजॉय चक्रवात के कारण शहर में विभिन्न स्थानों पर पानी भरने की जगहों का निरीक्षण किया। अतिवृष्टि से आनासागर झील में पानी की आवक लगातार जारी है। सोमवार को झील क्षेत्र का अवलोकन का अधिकारियों के साथ जल भराव के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। अजमेर शहर में विभिन्न स्थानों पर मौका निरीक्षण भी किया।

जेएलएन चिकित्सालय में जल भराव को रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन व नगर निगम को निर्देश दिए गए। चिकित्सालय में जल भराव को रोकने के लिए पानी की आवक पर रेत की बोरियों रखी जा रही है।  आवक जल को अन्य नाले में डायवर्ड करने के भी निर्देश दिए। चिकित्सालय में भी बरसाती जल की निकासी के पम्प लगाने को कहा गया ।

उन्होंने जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को भी क्षेत्र में होने वाली भारी बारिश के दौरान आमजन से सीधे सम्पर्क में रहकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। जल भराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, चिकित्सा, पेयजल एवं सड़क सम्पर्क की लगातार समीक्षा की जाए। चिकित्सालयों में पर्याप्त दवा तथा उपचार की व्यवस्था हो। किसी भी स्थान पर व्यक्ति के फंसने पर तत्काल प्रभाव से बचाने की कार्यवाही की जाए।

अजमेर जिले के हैल्पलाइन नम्बर

उन्होंने बताया कि आपदा के दौरान काम आने वाले महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर जिला कंट्रोल रूम 0145-2628932, पुलिस कंट्रोल रूम 100, 0145-2629166, एम्ब्युलेन्स 108, अग्निशमन 0145-2429000, जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय 0145-2425050 पर आवश्यकतानुसार सम्पर्क किया जा सकता है।

नगर निगम ने भी जारी किए नम्बर

उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा भी आम नागरिकों की सुविधा के लिए हैल्पलाइन नम्बर जारी किए है। अजमेर शहर में जल भराव, विद्युत पोल गिरने, पेड़ उखड़ने, पुलिया और नाला क्षतिग्रस्त होने की सूचना  8955499214 अथवा 8619316350 पर दी जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ