Ticker

6/recent/ticker-posts

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान : अब तक लिए गए 708 नमूने

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान : अब तक लिए गए 708 नमूने

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत जिले में जनवरी 2022 से अब तक 708 नमूने लिए गए है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. पिंगोलिया ने बताया कि अजमेर जिले में जनवरी 2022 से मार्च 2023 तक खाद्य पदार्थों के 708 नमूने लिए गए है। इनमें मिठाइयों के 151, मसालों के 74, दूध के 66, घी-तेल के 131 और अन्य खाद्य पदाथोर्ं के 286 नमूने लिए गए। इन 708 नमूनों में से 146 नमूने अमानक पाए गए। अमानक नमूनों में  103 नमूने सबस्टैंडर्ड, 34 मिसब्रांड और 9 नमूने अनसेफ पाए गए। इस दौरान विभिन्न कार्यवाहियों में लगभग 8000 किलो दूषित खाद्य सामग्री को नष्ट करवाया गया। इस दौरान 10 हजार किलो खाद्य सामग्री सीज की गई। अमानक पाए गए नमूनों में से 121 प्रकरणों में संबंधित न्यायालय में परिवाद पेश किए गए है। शेष प्रकरण अनुसंधानरत हैं। इस दौरान एडीएम कोर्ट द्वारा सबस्टैंडर्ड एवं मिसब्रांड प्रकरणों में 8 लाख 20 हजार रुपए जुर्माना किया गया है।  खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अनसेफ प्रकरण यानि मानव स्वास्थ्य के लिए घातक केस में 10 लाख तक जुर्माना और आजीवन कारावास तक सजा, सबस्टैंडर्ड केस में 5 लाख तक जुर्माना, मिसब्रांड केस में 3 लाख तक जुर्माना का प्रावधान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ