Ticker

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विनोद सोमानी हंस के कहानी संग्रह का विमोचन

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विनोद सोमानी हंस के कहानी संग्रह का विमोचन

जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में किया विमोचन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। हिन्दी एवं राजस्थानी भाषा के नामचीन वयोवृद्ध साहित्यकार डॉ. विनोद सोमानी हंस के नव प्रकाशित कहानी-संग्रह चौराहे के तीन रास्ते का विमोचन अजमेर जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में किया। पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट डॉ. श्याम कुमार सोमानी ने जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित को कहानी संग्रह की प्रति भेंट की।

डॉ. विनोद सोमानी हंस की यह 34वीं कृति है। यह उनकी जीवन संगिनी विद्या सोमानी को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित है। विद्याजी स्वयं जीवनपर्यन्त लेखिका, प्रकाशक एवं समाजसेविका रही।  डॉ. विनोद सोमानी हंस का लेखन आशा, विश्वास, दिशा बोधयुक्त व अध्यात्म से ओतप्रोत रहा है। पुस्तक चौराहे के तीन रास्ते उनकी 23 कहानियों का संग्रह है। हर एक कहानी सामान्य से लेकर खास व्यक्ति के जीवन से जुड़ी घटनाओं, पात्रों को रेखांकित करती है। कहानियों में मनोविश्लेषणात्मक एवं वास्तविकता स्पष्ट उभरती है तथा पाठक को कहानी अपनी-सी लगती है। पुस्तक की समीक्षा राजस्थानी लेखिका साहित्य संस्थानी जयपुर की सचिव डॉ.सुषमा शर्मा ने की है। कहानीकार का लेखन, भाषा शैली, कथानक कुछ इस तरह है कि कहानी पढ़ते हुए पाठका को यथार्थ प्रतीत होता है।  उसके मन मस्तिष्क में फिल्म की सी रील चलने लगती है। पुस्तक के शीर्षक चौराहे के तीन रास्ते प्रश्न चिह्र छोड़ती है।

डॉ. विनोद सोमानी हंस देश के अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से अलंकृत किए गए हैं। पुस्तक की प्रस्तुति आकर्षक है। पुस्तक सभी वर्गों के लिए पठनीय है। कृति की प्रशंसा व उनको बधाई दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ