Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर निगम अजमेर का खेलों के प्रति अनूठा तोहफा, 13 से 21 मई तक होंगे 13 खेलों के मुकाबले

नगर निगम अजमेर का खेलों के प्रति अनूठा तोहफा, 13 से 21 मई तक होंगे 13 खेलों के मुकाबले

प्राचीनतम खेलों में शुमार तीरंदाजी भारतीय संस्कृति की है धरोहर
150 से भी अधिक तीरंदाज ले रहे हैं भाग

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगर निगम अजमेर, क्रिडा भारती, अजमेर और सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति अजमेर के तत्वावधान में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 857वीं जयंती के अवसर पर तीरंदाजी प्रतियोगिता का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रविवार को लोहागल रोड स्थित करणी स्पोर्ट्स एकेडमी में शुरू हुआ। इस प्रतियोगिता में 150 से भी अधिक पुरुष एवं महिला तीरंदाज ने भाग ले रहे हैं यह प्रतियोगिता 7 और 8 मई को विभिन्न चरणों में खेली जा रही है।

तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कंवल प्रकाश किशनानी ने तीरंदाजों एवं उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि तीरंदाजी प्राचीनतम खेलों में शुमार भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख खेल रहा है। इस खेल में भारतीय तीरंदाज न सिर्फ एशियाई खेलों में अपितु ओलंपिक खेलों में भी हमारे देश का नाम रोशन कर पदक जीत रहे हैं। उन्होंने नगर निगम की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से गांव और शहरों में छुपी खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिलेगा।

आयोजन समिति के प्रमुख एवं नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन ने तीरंदाजों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का यह महाकुंभ खेल जगत को एक बेहतर और नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान तीरंदाजी कला में महारत हासिल किए हुए थे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने शब्द भेदी बाण चलाते हुए मोहम्मद गौरी को मार गिराया था। खेल महाकुंभ की शेष खेल सुविधाएं चंद्रवरदाई नगर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम, पटेल इनडोर स्टेडियम, कुंदन नगर स्थित हिल व्यू टेनिस एकेडमी एवं लोहागल रोड स्थित करणी स्पोर्ट्स एकेडमी पर आयोजित किए जाएंगे।

तीरंदाजी स्पर्धा के आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में पुरुष महिला बालक एवं बालिका वर्ग के दो दिवसीय मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र नगर निगम की ओर से प्रदान किए जाएंगे। इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कंवल प्रकाश किशनानी समारोह की अध्यक्षता कर रहे उपमहापौर नीरज जैन, सरपंच सुमन कंवर, दिलीप कुमार शर्मा, विक्रम सिंह, बद्री, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, विशाल शर्मा, विनोद सिंह, सैयद अब्दुल हसन एवं प्रशिक्षकों का नगर निगम आयोजन समिति की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में निर्मल सिंह, विपिन कुमार शुक्ला, मनोज शर्मा, कृतिका शर्मा, जीतमल, अरविंद सिंह शेखावत एवं आमिर खान प्रमुख रहे। समारोह का संचालन पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बाॅस्केट बाॅल खिलाड़ी-विनीत लोहिया ने किया। वहीं मुख्य कार्यक्रम 16 मई 2023 को होने वाले कार्यक्रम में समारोह समिति के साथ अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर, पर्यटन विभाग, अजमेर डेयरी, पृथ्वीराज ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शोध केन्द्र मदस विश्वविद्यालय, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा का सहयोग रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ