Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : चेटीचंड शोभायात्रा में शामिल झांकियां को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

अजमेर : चेटीचंड शोभायात्रा में शामिल झांकियां को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरुस्कार प्रथम A सिंधी क्लब काली माता मंदिर फॉयसागर रोड अजमेर की झांकी शिव बारात (अज त मुहिंजो नाथ आयो)


अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सिंधी समाज के आराध्यदेव श्री झूलेलाल साहब के अवतरण दिवस चेटीचण्ड के अवसर पर 23 मार्च को शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शामिल झांकियों को शनिवार को दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम में संत महात्माओं व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

यह जानकारी देते हुए पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट दिल्ली गेट अजमेर के प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी ने बताया की इस अवसर पर झांकी सजाकर लाने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह व पुरस्कारों के साथ ही अनुदान राशि वितरित की गई। ट्रस्ट के महासचिव व मेला कमेटी के संयोजक जयकिशन पारवानी के अनुसार चेटीचण्ड मेला कमेटी द्वारा मनोनीत निर्णायक मंडल  द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर चयनित सर्वश्रेष्ठ झांकीयों व डाँण्डिया टीमों को एक भव्य समारोह में वासुदेव देवनानी विधायक अजमेर उत्तर व पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री, प्रकाश टहिल्यानी डी टी ओ, सुरेश सिंधी सेवानिर्वित आई ए एस, साहित्यकार डॉ. कमला गोकलानी आदि द्वारा सम्मानित किया गया। 

मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सिंधी ने बताया कि इस अवसर पर तीन दिवसीय मेले के सफल व सुचारू संचालन में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। पुरुस्कार वितरण कमेटी के संयोजक ताराचंद लालवानी, मनोज पमनानी ने बताया कि समाज की धार्मिक, सामाजिक सांस्कृतिक, व्यवसायिक संस्थाओं के साथ निजी तौर पर समाज बंधुओं के सहयोग से पुरुस्कार वितरण हुआ।           

जयकिशन पारवानी ने बताया के सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरुस्कार प्रथम A सिंधी क्लब काली माता मंदिर फॉयसागर रोड अजमेर की झांकी शिव बारात (अज त मुहिंजो नाथ आयो), प्रथम B पुरुस्कार सिंधी क्लब ग्रुप बीजासन माता मंदिर पुरानी मण्डी की झांकी शिव लिंग पर भोलेनाथ, द्वितीय A पुरुस्कार ब्रह्माकुमारीज श्याम कॉलोनी रामगंज की देवीयों की चैतन्य झांकी, द्वितीय B पुरुस्कार एल आर ग्रुप अलवर गेट की झांकी खाटू श्याम दरबार, तृतीय A पुरुस्कार बढड़िया स्वर्णकार किशन गुरनानी मोहल्ला की झांकी पुष्प पर लक्ष्मी माता, तृतीय  B पुरस्कार झूलेलाल सेवा समिति अंबे विहार कॉलोनी फाईसागर की झांकी खाटू श्याम अपना शीश श्री कृष्ण को अर्पित करते हुए को दिया गया  सहसंयोजक पारस लौंगानी के अनुसार उत्कृष्ट झूलेलाल की झांकी का प्रथम पुरस्कार सतगुरु ग्रुप पंचशील नगर को उड़ते हुए घोड़े पर श्री झूलेलाल साहब की झांकी का दिया गया द्वितीय पुरस्कार नवयुवक मंडल श्री राम विहार कॉलोनी वैशाली नगर अजमेर की झांकी कांच के घोड़े पर विराजमान श्री झूलेलाल को, उत्कृष्ट झूलेलाल की झांकी का तृतीय पुरस्कार सिंधी युवा समिति दिल्ली गेट की झांकी बहिराणा साहब की महिमा को दिया गया झांकी कमेटी के कन्हैया लाल सोनी राजकुमार हरिरामानी ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ डांडिया का प्रथम पुरस्कार सिंधी युवा सिमिति देहली गेट अजमेर को, द्वितीय पुरुस्कार श्री योग सेवा समिति श्री टॉकीज व तृतीय पुरुस्कार आर के वी ग्रुप अजयनगर को दिया गया।                कोषाध्यक्ष हीरानंद कलवानी के अनुसार शेष रही समस्त झांकीयों को सांत्वना पुरस्कार स्मृति चिन्ह व अनुदान राशि देकर सम्मानित किया गया                                     

ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमनदास छबलानी ने समस्त समाज जन, धार्मिक, सामाजिक, व्यवसायिक संस्थाओं, झांकी सजाकर लाने वाली संथाओं, पुलिस, प्रशासन, मीडिया सहित तीन दिवसीय मेले में सहयोग करने वाले समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।                                             

इस अवसर पर संतोष कुमार भावनानी, नरेन शाहनी, हरीश हिंगोरानी, अशोक तीर्थानी, दयाल प्रियानी, के जे ज्ञानी, अशोक मटाई, दीपेंद्र लालवानी, रमेश चेलानी, मनीष पारवाणी, विजय नानकानी, महेश सावलानी भारत गोकलानी, विजय कुमार हंसराजानी, तुलसी सोनी, मोहन चेलानी, मनोज खेमानी, किशोर रेलवानी, नितेश भाटिया, दीपक निहलानी, मनु वासवानी, पदम भगतानी, नीतेश आसूदानी, गुरमुख शिवनानी, मनोहर मोटवानी, दयाल साजवानी, जयकिशन लखयानी, जयप्रकाश सोनी, रमेश मेघानी, राजेन्द्र जयसिंघानी, कमल लालवानी, कमलेश मानसिंघानी, कुमार लालवानी, राजा सोनी, पुनीत लौंगानी, गौरव मिरवानी, गुरमुख शिवनानी, मोहनदास नानकानी, मूलचंद मूलानी, मोहन तुलस्यनी, जीवतराम मुंगवानी आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन प्रसादी के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ