Ticker

6/recent/ticker-posts

सिन्धी भाषा मान्यता दिवस : हरी सुन्दर विद्यालय में होगी संगोष्ठी

सिन्धी भाषा मान्यता दिवस हरी सुन्दर विद्यालय में होगी संगोष्ठी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
भारतीय सिन्धु सभा, अजमेर की ओर से 10 अप्रेल 1967 को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा को मान्यता मिलने के उपलक्ष में संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। उक्त निर्णय महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।

महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि सिन्धी भाषा दिवस की पूर्व संध्या रविवार 9 अप्रेल को सुबह 10 बजे से हरी सुन्दर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें सिन्धी भाषा के शिक्षकों का सम्मान व हेमू कालाणी बलिदान दिवस पर रंग भरो प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। गोष्ठी में विद्यालय प्राचार्या दीदी महेश्वरी गोस्वामी, दीदी रूकमणी वतवाणी व सभा की प्रदेष मंत्री महिला मजू लालवाणी वक्ता के रूप में अपने विचार रखेगें।

संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने बताया कि 10 अप्रेल को संत कवंरराम विद्यालय, हरी सुन्दर बालिका विद्यालय, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय में विद्यार्थियों को भाषा की मान्यता की जानकारी दी जायेगी।

बैठक में प्रदेष प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रदेष मत्री युवा मनीष गुवालाणी, किशन केवलाणी, कमलेश शर्मा,  रमेश लखाणी, पुरूषोतम जगवाणी, हरिकिशन टेकचंदाणी, भगवान साधवाणी, घनश्याम ठारवाणी मुकेश आहूजा, सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ