Ticker

6/recent/ticker-posts

ईश्वर प्रेम आश्रम में पाटोत्सव : संगीतमय सुंदरकांड पाठ का किया आयोजन

ईश्वर प्रेम आश्रम में पाटोत्सव : चौकसंगीतमय सुंदरकांड पाठ का किया आयोजन

जोधपुर (अजमेर मुस्कान)। चो
हा बोर्ड, सूरज नगर स्थित ईश्वर प्रेम आश्रम में पाटोत्सव मनाया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिन साध्वी भक्तिप्रिया महाराज के सान्निध्य में सुंदरकांड पाठ किया गया। पाठ वाचको और सहयोगियों के साथ संगीतमय धुन के बीच गणेश वंदना के बाद सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ किया। भक्तों ने भक्ति भाव के साथ पाठ किया। पाठ के मध्य में भजनों का गायन हुआ। जय सियाराम धुन , बजरंग बली की जय जयकारों के बीच भक्तजनों ने भावविभोर होकर हनुमानजी की ज्योति में आहुति देकर अपने लिए सुख-समृद्धि की कामना की। 

इस दौरान समूचा दरबार रामचरित मानस चौपाइयों से गूंज उठा। पाठ के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। महाआरती और भक्तजनों को प्रसाद वितरण की गई। 27 अप्रैल को माता की चौकी सजाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ