Ticker

6/recent/ticker-posts

जतोई दरबार में धूमधाम से मनाया बैशाख मास का चांद उत्सव

जतोई दरबार में धूमधाम से मनाया बैशाख मास का चांद उत्सव

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
नगीना बाग स्थित साई दांदूराम दरबार मे बैशाख माह का चाँद उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया।

जतोई दरबार के प्रमुख सेवादार साईं फतनदास, राजेन्द्र कुमार भगतानी ने जोत जगाकर बहिराणा साहिब का आरम्भ किया।

नगीना बाग स्थित साई दांदूराम दरबार मे बैशाख माह का चाँद उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया

नानक गजवानी ने बताया अजीत एण्ड पार्टी द्वारा साईं झुलेलाल के पंजड़े व भजन झहखे झुलन जो मिलियो प्यारा ...मुहंजा जोतन वारा लाल अज चण्ड जो आ दिह....बेड़ो त मुहिंजे लाल जो पारे तरण्ड़ो इंदो.... जेको चवंदो झुलेलाल तहनजा थिंदा बेड़ा पार.. प्रस्तुत किये। महिला श्रद्धालुओं द्वारा छेद पर नृत्य कर मोज़ मचाई।

अन्त में झुलेलाल साहिब का अखव पहनकर विश्व की सबसे ऊंची 21 फुट की साईं झुलेलाल साहिब की प्रतिमा के आगे महाआरती कर मानव कल्याण, विश्व में शान्ति भाईचारा की प्रार्थना कर प्रसाद वितरण किया गया।

महाआरती में राहुल-हर्षल थारवाणी, नानक गजवानी, अशोक रंगनानी, राजेश, किशोर तीर्थाणी, तुलसी रामचंदानी, नन्दू भाई, खितेश तेहल्यानी, रोची मनवानी, दीपक, गौरव (गोपाल स्टोर), हितेश,आनन्द, चन्दर तीर्थाणी व अन्य सार संगत उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ