Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा चुनाव में सिन्धी समाज के पुरुषों व महिलाओं को मिले उचित प्रतिनिधित्व : लत्ता बच्चानी

विधानसभा चुनाव में सिन्धी समाज के पुरुषों व महिलाओं को मिले उचित प्रतिनिधित्व : लत्ता बच्चानी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सिन्धी समाज जो कि अपने ही अखण्ड भारत में विस्थापित के रूप में सिन्ध प्रदेश को छोड़कर धर्म के मार्ग को महत्व प्रदान करते हुए अपने प्रदेश, धन, सम्पति, जमीन जायदादो को छोड़कर वर्तमान में विश्व के कोने कोने में देश का नाम रोशन कर रहा है। 

अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए समाज सेवी लत्ता भैरूमल बच्चानी व पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सिन्धी समाज के पास अपना कोई प्रदेश भी नहीं है। राजनीतिक दलो के द्वारा भी सिन्धी समाज की अनदेखी की जाती है। सरकार की ओर से जारी वर्तमान अल्पसंख्यको की श्रेणी के लोगो से भी सिन्धी समाज की जनसंख्या अत्यन्त कम होने के बावजूद अल्पसंख्यक की श्रेणी प्रदान  नहीं की गई है। राजनीतिक दलो के द्वारा भी सिन्धी समाज के लोगो को लोक सभा और विधान सभाओ में सिन्धी समाज के लोगो को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान नहीं किया जाता है। इस कारण सिन्धी समाज के लोगो में अत्यन्त रोष है। 

सिन्धी समाज की प्रमुख मधु झामनानी और राधा विधानी ने बताया कि राजस्थान में दौ सौ विधान सभा की सीटो में से मात्र दो या तीन सीटो पर ही सिन्धी समाज के लोगो को टिकट प्रदान किये गये। सिन्धी समाज की महिलाओं को तो कही से भी टिकट प्रदान नहीं किया जाता है। इस कारण सिन्धी समाज अपने आपको उपेक्षित महसूस करता है। सिन्धी समाज वर्तमान में परमार्थ के कार्याे में सबसे अग्रणीय है और देश की अर्थव्यवस्था के साथ साथ हजारो लाखो लोगो को रोजगार के अवसर भी प्रदान किये जाते है। 

इसलिए पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के पदाधिकारियो भागचन्द दौलतानी, राजेश लालवानी, अशोक झामनानी, ताराचन्द लालवानी, अशोक दुल्हानी मामा, राजेन्द्र मूरजानी, किशोर टेकवानी, अशोक मंगलानी, पूनम गीतांजली, राधा विधानी, राजेश झूरानी, मंघाराम भिरयानी, ज्योति तोलानी, हितेश लालवानी, गोविन्द लालवानी, कविता भारती, रेखा गोस्वामी सहित अन्य ने भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नढढा, प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी, कांग्रेस के अध्यक्ष खडगे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं अन्य समस्त सम्बंधितो से मांग की है कि सिन्धी समाज के लोगो को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए आगामी विधान सभा चुनावो में कम से कम दस टिकट प्रदान करके राजनीति में अवसर प्रदान करे।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ