Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रेम परमात्मा से करें : गुरु भक्तिप्रिया महाराज

प्रेम परमात्मा से करें : गुरु भक्तिप्रिया महाराज

जोधपुर (अजमेर मुस्कान)।
परमात्मा से प्रेम करें। अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान करें। तब ही जीवन में खुशहाली आती है, ईश्वर हर जगह है बस जरूरत और कामना सच्ची होनी चाहिए। ये संबोधन ईश्वर प्रेम मिशन प्रमुख गुरु साध्वी भक्तिप्रिया ने धार्मिक आयोजन की पूर्ण आरती पर कहे।

सूरज नगर स्थित ईश्वर प्रेम आश्रम में चार दिवसीय पाटोउत्सव की पूर्ण आरती शुक्रवार देर रात को की गई।

शोभा यात्रा निकाली

शाम को दुर्गा मंदिर महंत पंडित महेंद्र व्यास के नेतृत्व में भगवान रामजी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो कि आयोजन स्थल पहुंच कर संपन्न हुई। यहां गुरु भक्तिप्रिया, स्वामी कृष्ण प्रेम महाराज, साध्वी नित्यमुक्ता, संत चितप्रकाश, डॉक्टर रेणु परिहार सहित संतंजनो ने स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ