जोधपुर (अजमेर मुस्कान)। प्रेम प्रकाश पंथ की ओर से 102वां चैत्र महोत्सव अमरापुर जयपुर में चल रहा है। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी भगत प्रकाश महाराज एवम् संतो के सान्निध्य में कई धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जोधपुर प्रेम प्रकाश सेवा मंडली के बाल कलाकारों द्वारा "अतिथि देवो भव:" लघु नाटिका का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से अतिथि सत्कार सहित अनेक संस्कार,धार्मिक विषयों पर बच्चों ने दमदार अभिनय किया। नृत्य नाटिका के दौरान देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने खड़े होकर कलाकारों का हौंसला बढ़ाया। अंत में संतजनो ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
इनका अभिनय रहा सरहानीय :-
प्रियंका, रेशम, नरेन, जतिन, हर्षित,भव्य, काव्य, कीर्ति, लवली द्वारा खूबसूरत मंचन किया गया। बैकग्राउंड वॉइस कंपोजिंग रेणु खेमानी, जेठानंद लालवानी, महक चतरानी द्वारा रिकॉर्ड की गई और नृत्य निर्देशन पूनम लालवानी द्वारा तैयार किया गया।
0 टिप्पणियाँ