Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरानी मंडी चौक पर बनवाया जाये सुलभ शौचालय : महेन्द्र बंसल

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की जिलाधीश, महापौर,आयुक्त व पार्षद अशोक मुदगल से मांग

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की जिलाधीश, महापौर,आयुक्त व पार्षद अशोक मुदगल से मांग   

अजमेर (अजमेर मुस्कान) श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो ने अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में अजमेर के जिलाधीश अंशदीप और नगर निगम की महापौर बृजलता हाड़ा, आयुक्त, उपायुक्त एवं नगर निगम अजमेर के वार्ड संख्या 69 के पार्षद अशोक मुदगल से मांग की है कि व्यापारियों, महिला समाज सेवियो एवं अन्य संगठनो की पुरानी मण्डी में सुलभ शौचालय बनवाये जाने की मांग को पुरानी मण्डी के चौक में सुलभ शौचालय बनवाकर मांग को पूरा किया जाये।

महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, महासचिव रमेश लालवानी, अशोक दुल्हानी मामा, विजय खेमानी, टीकमदास अगनानी, अशोक दुल्हानी मामा, भागचन्द दौलतानी, सुरेश तम्बोली, मानमल गोयल, किशोर टेकवानी, कमल अभिचन्दानी, हरीश अगनानी, हरीश वतवानी, जशन वरलानी, नीरज नन्दा, उमेश गिदवानी, अश्वनी शास्त्री, महिला मण्डल की लत्ता भैरूमल बच्चानी, शहनाज खान, आरिफा खान, दीपा पारवानी, ज्योति तोलानी, पुष्पा छतवानी, भगवन्ती देवी, गंगा देवी, पूनम, कृष्णा शर्मा, उषा मित्तल एवं अन्य श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो ने महासंघ के सलाहकार पार्षद अशोक मुदगल से नगर निगम की जमीन पुरानी मण्डी चौक में सुलभ शौचालय बनवाने की मांग की हैं।

टीकमदास अगनानी, अशोक दुल्हानी मामा और महिला मण्डल की लत्ता भैरूमल बच्चानी ने बताया कि बाजारो में व्यापारियो और ग्राहको विशेष तौर से महिलाओ के लिए मुख्य बाजार पुरानी मण्डी में सुलभ शौचालय का होना अति-आवश्यक है। महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि महासंघ की मांग पर पार्षद अशोक मुदगल व नगर निगम का पशु चिकित्सालय में पार्किग बनवाने पर आभार व्यक्त किया और बताया कि व्यापारी अपने वाहन मासिक कार्ड बनवाये जाने पर अपने वाहन उस स्थल में रख सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ