Ticker

6/recent/ticker-posts

तीन दिवसीय चेटीचण्ड मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न

तीन दिवसीय चेटीचण्ड मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
अजमेर पूज्य लाल साहब मंदिर सेवा ट्रस्ट दिल्ली गेट अजमेर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय चेटीचण्ड मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 

ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि 22 मार्च को ध्वजारोहण के साथ प्रारम्भ हुए। मेले में 23 मार्च चेटीचण्ड के दिन झूलेलाल धाम में हुए सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 24 मार्च शुक्रवार को दोपहर 1 बजे झूलेलाल धाम में आम भण्डारे की प्रसिद्ध प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भोजन प्रसादी का आनंद लिया।

रात्रि 8:30 बजे प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में रायपुर से पधारे हुए प्रख्यात सिंधी कलाकार धीरज कटारिया एंड पार्टी द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम व धार्मिक भजनों  के साथ झूलेलाल धाम में पधारे हुए सैकड़ों श्रद्धालु सिंधी गीत संगीत व भजनों पर झूमने को मजबूर हुए। उसके बाद पल्लव (अरदास) के बाद छेज का आयेजन व प्रसाद वितरण कर मेले की समाप्ति की गई। 
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमनदास छबलानी, हीरानंद कलवानी, ताराचंद लालवानी, मनोज पमनानी, राजकुमार हरिरामानी, दौलत लौंगानी, तुलसी सोनी, तरुण लालवानी, दीपक निहलानी, नीतेश भाटिया, अगन छबलानी, मोटूमल, मोहन तुलस्यनी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।                                                                                       

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ