Ticker

6/recent/ticker-posts

सिन्धी फागोत्सव धूमधाम से मनाया

सिन्धी फागोत्सव धूमधाम से मनाया

जोधपुर (अजमेर मुस्कान)।
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसायटी, सिंधी पंचायत हाउसिंग बोर्ड, झूलेलाल युवा मंडल, महिला मंडल, सिंधी गुरु संगत दरबार की ओर से सिंधु नामदेव महल में सिन्धी फागउत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज बंधुओं ने फूलों की होली खेली प्रारंभ में भगवान  झूलेलाल की महिमा का गुणगान किया गया। बाद में सिन्धी, हिंदी गीतों पर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाएं पुरुष झूमने लगे।
सिन्धी फागोत्सव धूमधाम से मनाया

सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी महिला मंडल अध्यक्ष पूनम मोतियानी, सिंधु नामदेव महल मुख्य संरक्षक लक्ष्मण खेतानी, अध्यक्ष महेश खेतानी ने विभिन्न पंचायतों के अधिकारियों, समाज पार्षदों, जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं, बधाई दी साथ ही इसी महीने होने वाले चेटीचंड महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ